-:- प्रार्थना -:- 


अम्बे, जय जगदम्बे, माँ भगवती की जय हो।

जय राज-राजेश्वरी, माँ नन्दा, माँ भगवती की जय हो॥

शेरों की सवारिणी, जय माँ शेरोंवाली।

पहाड़ों मे रहने वाली, जय माँ पहाढ़ों वाली॥

माँ बैष्णौँ, जय दुर्गा, माँ भगवती की जय हो।

जय काली, जय गंगे, माँ भगवती की जय हो॥

खप्परधारिणी, जय माँ मुंडों वाली।

दुख हरने वाली,जय माँ दर्दनिवारिनी॥

जय लक्ष्मी, माँ सरस्वती, माँ भगवती की जय हो।

जय महाशक्ति, जय आद्रशक्ती, माँ भगवती की जय हो॥

मेरी माँ तो है एक पर रूप है अनेक।

माँ तेरी गाथा गाए नर नारी प्रत्येक॥

माँ तेरा जो नाम ले वो तेरा हो जाए।

जो गुणगान करे तू उसी की हो जाए॥


 
 

This free website was made using Yola.

No HTML skills required. Build your website in minutes.

Go to www.yola.com and sign up today!

Make a free website with Yola